सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Message of World Peace Conveyed Through Shanti Dhara and Morning Procession

Roorkee News: शांतिधारा व प्रभात फेरी के साथ विश्व शांति का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Message of World Peace Conveyed Through Shanti Dhara and Morning Procession
विज्ञापन
अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया पर्व
Trending Videos


मंगलौर में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न
मंगलौर। श्री दिगंबर जैन मंदिर मंगलौर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। परम पूज्य मुनि श्री सुधा सागर महाराज की प्रेरणा से इस दिन को अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज ने भगवान के सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भक्तों ने सामूहिक रूप से विश्व में हो रहे युद्धों के खत्म होने व समस्त जगत में सुख शांति की प्रार्थना की। समाज के सदस्यों ने पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर की ओर से रचित 64 मंत्रों वाले वर्धमान स्तोत्र का सामूहिक पाठ किया। प्रात: काल में नगर के मुख्य मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें जैन समाज के नारों और भजनों से पूरा मंगलौर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के संदेश जियो और जीने दो को सार्थक करते हुए जीव रक्षा का सामूहिक वचन लिया। वर्तमान में अष्टापद यात्रा के लिए विहार कर रहीं आर्यिका मां पूर्णमति का आशीर्वाद श्रेयांश जैन के माध्यम से समस्त मंगलौर समाज को प्राप्त हुआ। इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने मां के सान्निध्य में अष्टापद यात्रा में सम्मिलित होने का भी संकल्प लिया। इस भव्य आयोजन में जैन समाज की कार्यकारिणी समिति सहित गौरव जैन, अरिहंत जैन, अजय, राजेश, पंकज, सचिन, अमित, प्रशाल, सम्यक आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed