सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Threshing of Harvested Mustard Crop in Fields Disrupted

Roorkee News: खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल की थ्रेसिंग प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Threshing of Harvested Mustard Crop in Fields Disrupted
विज्ञापन
समय पर थ्रेसिंग नहीं होने से किसानों को फसल खराब होने का सता रहा डर
Trending Videos

लगातार हो रही बूंदाबांदी के चलते पूरी तरह नहीं सूख पा रही सरसों की फसल
खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल की थ्रेसिंग प्रभावित
खानपुर। बार-बार मौसम का मिजाज बिगड़ने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींची हुई हैं। खेतों में कटी पड़ी सरसों की थ्रेसिंग प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। धूप न निकलने से किसानों की नजर सारे काम धंधे छोड़कर आसमान की ओर गढ़ जाती है।

पिछले कई दिनों से कभी धूप, कभी बूंदाबांदी के कारण सरसों की फसल पर बुरा प्रभाव पड़ा है क्योंकि फसल पूरी तरह से सूख नहीं पा रही है। जिसके चलते थ्रेसिंग नहीं हो रही है। वहीं अब गेहूं की फसल भी तैयार होने वाली है। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। खानपुर क्षेत्र में अधिकांश जगह पर गन्ने की फसल उगाई जाती है जबकि कुछ भूमि एक फसली है जिसमें सिर्फ धान की फसल होती है। किसानों ने गन्ने की फसल को पिछले साल नवंबर में बेचकर गेहूं और सरसों की बुवाई की थी। सरसों की लगभग तैयार हो चुकी फसल बूंदाबांदी के चलते भीग गई थी। इसके बाद किसानों ने सरसों की फसल को सुखाने के लिए खेत में फैला दिया था। फिर से बूंदाबांदी के चलते सरसों की फसल भीग गई है। किसान कुशलपाल, सतबीर सिंह, मदन सिंह, नरेश सिंह, कलम सिंह औ इलम चंद शर्मा आदि का कहना है कि जब भी वह सरसों की फसल की थ्रेसिंग कराना चाहते है, तभी बूंदाबांदी हो जाती है, और फसल में नमी आ जाती है, जिसकी चलते थ्रेसिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed