सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Increased Awareness Regarding Cervical Cancer Prevention; Rise in Number of Adolescent Girls Visiting Hospital

Roorkee News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर बढ़ी जागरूकता, अस्पताल में बढ़ी किशोरियों की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Increased Awareness Regarding Cervical Cancer Prevention; Rise in Number of Adolescent Girls Visiting Hospital
विज्ञापन
सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर बढ़ी जागरूकता, अस्पताल में बढ़ी किशोरियों की संख्या
Trending Videos

एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए अभिभावक दिखा रहे जिम्मेदारी, पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ा रुझान

रुड़की। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर अब अभिभावकों में जागरूकता बढ़ रही है। सिविल अस्पताल में पहले के मुकाबले अधिक संख्या में अभिभावक अपनी किशोरियों को लेकर एचपीवी के वैक्सीनेशन के लिए पहुंच रहे हैं। सिविल अस्पताल में शुक्रवार को 10 से 15 किशोरियां एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंची। जहां पहले यह संख्या तीन से पांच तक ही बनी हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के संबंध में लोगों में पहले जागरूकता की कमी थी लेकिन अब लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों, स्कूल स्तर पर दी जा रही जानकारी और चिकित्सकों की सलाह के चलते स्थिति में बदलाव आया है। अर्बन हेल्थ ऑफिसर रामकेश गुप्ता ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यही वजह है कि अब अभिभावक अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के संबंध में अधिक सतर्क हो गए हैं और समय पर टीकाकरण को प्राथमिकता दे रहे हैं। शुक्रवार को टीकाकरण कराने पहुंचे अभिभावक सुनील कुमार ने बताया कि पहले उन्हें इस बीमारी और वैक्सीन के बारे में सीमित जानकारी थी लेकिन अब जागरूकता बढ़ने से वे खुद आगे आकर अपनी बेटी को अस्पताल ला रहे हैं। उनका मानना है कि यह कदम भविष्य में गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed