{"_id":"69ca86f100ef9bfe0b021da4","slug":"bill-paying-consumers-bear-the-brunt-of-arrears-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-152983-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बकायेदारों की सजा भुगत रहे बिल जमा करने वाले उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बकायेदारों की सजा भुगत रहे बिल जमा करने वाले उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल भर में करीब 3 घंटे तक रोजाना हो रही आपूर्ति प्रभावित
बकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान फीडर किए जा रहे बंद
रुड़की। बकायेदारों पर कार्रवाई के दौरान आम उपभोक्ताओं को भी शहर से लेकर देहात में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की परेशानी झेलनी पड़ रही है। मंडल में 3 घंटे की कटौती की जा रही है। इससे बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। समय पर घरेलू और व्यावसायिक काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं।
मंडल में बकायेदारों पर युद्ध स्तर पर कार्रवाई हो रही है। 5 हजार के उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा रही है। बड़े बकायेदारों के मीटर उतारने के अलावा आरसी जारी हो रही है। अवर अभियंताओं की ओर से रोजाना 500 कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामान करना पड़ रहा है। कार्रवाई के दौरान एक फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली करीब 3 घंटे तक बंद हो रही है। पार्षद प्रतिनिधि रमेश जोशी ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे क्षेत्र की बिजली गुल हुई थी, जो करीब 3 बजे सुचारू हो गई। क्षेत्रवासियों ने उन्हें फोन कर बताया कि बिजली काफी देर से नहीं आई है। उन्होंने जेई से पता किया तो बताया गया कि बकायेदारों पर कार्रवाई के दौरान कनेक्शन काटे जा रहे हैं। संगम ने बताया ने भगवानपुर में भी आए दिन किसी ने किसी क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे प्रभावित होने लगी है। चुनिंदा बकायेदारों की गलती का भामियाजा बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत का कहना है कि सुरक्षा कारणों से बिजली बंद की जाती है, कोई जान-माल का नुकसान न हो इसलिए एहतियात बरती जाती है।
Trending Videos