सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth Assaulted for Opposing Smack Sale; Uproar at Police Station

Roorkee News: स्मैक बिक्री का विरोध करने पर युवक से मारपीट, कोतवाली में हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Youth Assaulted for Opposing Smack Sale; Uproar at Police Station
विज्ञापन
रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में स्मैक बिक्री का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। कुछ युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मामले को लेकर पीड़ित की मां ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, गोलभट्टा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के पास कुछ युवक लंबे समय से स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। रविवार शाम उसके बेटे ने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों ने उपचार दिलाया। महिला का आरोप है कि इससे पहले भी उक्त लोगों ने उसके पति पर फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर महिला ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed