{"_id":"69ca6696085c80858004f17e","slug":"fast-food-becomes-more-expensive-in-roorkee-due-to-shortage-of-commercial-gas-cylinders-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-152957-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी से रुड़की में फास्ट फूड हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी से रुड़की में फास्ट फूड हुआ महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 30 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फास्ट फूड की फुल प्लेट में 10 रुपये हुई बढ़ोतरी, उधार का खाता भी फास्ट फूड संचालकों ने किया बंद
रुड़की। इन दिनों कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी ने फास्ट फूड कारोबारियों और ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ा दी है। गैस की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों के चलते शहर के कई फास्ट फूड संचालकों ने दाम बढ़ा दिए हैं। जहां पहले फास्ट फूड की एक फुल प्लेट 60 रुपये में मिल जाती थी, अब वही प्लेट 70 रुपये में बेची जा रही है। 19 किलोग्राम वाले बता दें कि कर्मिशयल एलपीजी सिलिंडर की कीमत करीब 1793.50 से 1937.50 के बीच है।
फास्ट फूड विक्रेताओं का कहना है कि सिलिंडर की कमी के कारण उनकी लागत बढ़ गई है जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। 10 दिन पूर्व ही उन्होंने फास्ट फूड के सभी व्यंजनों पर दाम बढ़ाए हैं। हालांकि इससे ग्राहकों की संख्या भी घटी है।
ग्राहक अंकिता ने बताया कि बच्चों को फास्ट फूड पसंद है, इनकी जिद पूरी करने के लिए ज्यादा पैसे भी दे रहे हैं। अंजली ने बताया कि वह मलकपुर चुंगी के पास स्थित फूड कॉर्नर पर आकर पता चला कि चाऊमीन से लेकर मोमो आदि के दाम पहले से ज्यादा हो गए हैं। फास्ट फूड कॉर्नर संचालक राजीव ने बताया कि सिलिंडर समय पर नहीं मिल रहा है और जो मिल रहा है वह काम के मुताबिक कम है। मजबूरी में रेट बढ़ाने पड़े हैं। ग्राहकों को परेशान नहीं करना चाहते लेकिन मांग के अनुसार गैस नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में फास्ट फूड के दाम और बढ़ सकते हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।
स्टीम मोमो 60 से 70
वेज कबाब 60 से 70
स्प्रिंग रोल 60 से 70
चाऊमीन 60 से 70
मैक्रोनी 60 से 70
फ्रेंच फ्राई 60 से 70
चिली पोटैटो 100 से 110
मंचूरियन 100 से 110
नोट: फास्ट फूड के दाम दोपहर 4 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र से लिए गए हैं।
Trending Videos