सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Madrasa Imamia Inter College Receives Recognition for Science and Commerce Streams

Roorkee News: मदरसा इमामिया इंटर कॉलेज को विज्ञान व वाणिज्य वर्ग की मान्यता मिली

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 30 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Imamia Inter College Receives Recognition for Science and Commerce Streams
विज्ञापन
पठानपुरा के छात्रों को अब स्थानीय स्तर पर 11-12 की पढ़ाई का अवसर, 2028 से लागू होगी व्यवस्था
Trending Videos

मंगलौर। कस्बे के मोहल्ला पठानपुरा स्थित मदरसा इमामिया इंटर कॉलेज के छात्रों और अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड शासन ने विद्यालय को इंटरमीडिएट कक्षा 11-12 स्तर पर अतिरिक्त विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग, हिंदी माध्यम से संचालित करने के लिए वित्तविहीन मान्यता प्रदान कर दी है। उत्तराखंड शासन के अपर सचिव एमएम सेमवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह मान्यता उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम-2006 के तहत दी गई है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद आदेश आधिकारिक रूप से प्रभावी हो गया है।
इस कॉलेज की स्थापना 1998 में हुई थी। 1999 में कक्षा एक से पांच , 2000 में कक्षा छह से आठ, 2013 से 2014 में कक्षा नौ से 10 व 2020 में कला वर्ग से कक्षा 11 से 12 की मान्यता मिली थी। अब जारी अधिसूचना के अनुसार, अब छात्र कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का चयन कर सकेंगे। विज्ञान वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषय शामिल हैं, जबकि वाणिज्य वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी, लेखाशास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन, अर्थशास्त्र और गणित विषय निर्धारित किए गए हैं। यह मान्यता परीक्षा वर्ष 2028 से प्रभावी होगी। मदरसा इमामिया इंटर कॉलेज के प्रबंधक मौलाना सिब्ते हसन ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि यह क्षेत्र, विशेषकर पठानपुरा के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की मान्यता मिलने से अब छात्रों को आधुनिक शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि शासन की सभी शर्तों का पालन करते हुए जल्द ही इन वर्गों में पठन-पाठन शुरू किया जाएगा ताकि छात्र 2028 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed