{"_id":"69c95f85e9590ff2790b98d0","slug":"puducherry-won-in-the-mens-category-and-up-in-the-womens-category-roorkee-news-c-5-1-drn1027-933867-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पुरुष वर्ग में पुडुचेरी और महिला में यूपी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पुरुष वर्ग में पुडुचेरी और महिला में यूपी विजेता
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित
विज्ञापन
उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित 33वीं फेडरेशन कप टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन रविवार को नेहरू स्टेडियम में हो गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में पुडुचेरी की टीम ने पिछले 10 वर्षों से चैंपियन रही उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।
पुरुष वर्ग में पुडुचेरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 67 रन बनाए और उत्तर प्रदेश के सामने 68 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम निर्धारित ओवरों में 55 रन ही बना सकी जिससे पुडुचेरी ने 12 रन से जीत दर्ज की। इस वर्ग में गोवा और तमिलनाडु की टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।
महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। जवाब में तमिलनाडु की टीम 54 रन ही बना सकी और यूपी ने मुकाबला जीत लिया। इस वर्ग में गोवा और पुडुचेरी की टीमों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्जा धारी राज्यमंत्री शोभा राम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, चौधरी अजीत सिंह और रामकुमार वालिया भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में पुडुचेरी, तमिलनाडु, गोवा, उत्तर प्रदेश, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर के पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की।
Trending Videos