सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bahadarabad team winner in volleyball competition

Roorkee News: वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में बहादराबाद की टीम विजेता

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bahadarabad team winner in volleyball competition
मंगलौर के झबीरण गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में  स्मैश लगाती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अस्मिता खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट लीग 2025-26 युवा महिला वॉलीबाॅल खेल प्रतियोगिता का रविवार को स्पार्क एकेडमी गांव झबीरण में दूसरे दिन भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रतिभाग कर रही टीमों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
Trending Videos


दो दिवसीय जिलास्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को झबरेड़ा विधायक विरेंद्र सिंह जाती ने फीता काटकर किया था। प्रतियोगिता में जिले की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में बहादराबाद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रुड़की टीम को 25-16, 25-15, और 25-18 से मैच के तीनों सेट में एक-तरफा मात दी और टूर्नामेंट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम में रोशनी, मानवी, काजल और उपविजेता टीम में शिफा, विनीता, आस्था आदि शामिल रही। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की विभिन्न खेलों में भागीदारी बढ़ाने, प्रोत्साहन देने और खेलों के माध्यम से सशक्त करने के उद्देश्य से अस्मिता खेलों इंडिया पहल शुरू की है। आज महिलाएं खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। संसार सिंह नौटियाल ने कहा कि गांव में वॉलीबाॅल से पुराना नाता है। स्थानीय युवा और बुजुर्ग भी इस खेल से जुड़े हैं। इस दौरान विकास कुमार, प्रशांत कुमार, कुशलजीत तोमर, अमित कुमार, विशू राठी और गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed