सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of attack on Energy Corporation team in Mundlana village

Roorkee News: मुंडलाना गांव में ऊर्जा निगम की टीम पर हमले का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Allegations of attack on Energy Corporation team in Mundlana village
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव में विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग करने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम पर ग्रामीणों की ओर से हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। अवर अभियंता संजना सिंह ने इस संबंध में पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में जेई संजना सिंह ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उपखंड अधिकारी लंढौरा और अवर अभियंता संजना सिंह एवं विभाग के कर्मचारी विजिलेंस टीम के साथ मुण्डलाना गांव में विद्युत चोरी और बकाया वसूली के लिए गए थे। गांव के शुरुआत में ही आदेश कुमार के घर पर अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई। वहां इस पर 30 हजार 93 रपये का पुराना बकाया भी चला आ रहा है। इसके कारण टीम ने मीटर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




तहरीर के मुताबिक, जब टीम आगे अन्य उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने लगी। तभी भोला, आदेश कुमार और उनके बेटों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम को घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें गांव में न घुसने की धमकी दी। जेई संजना सिंह ने बताया कि भोला ने उनका हाथ पकड़कर खींचा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों ने मारने की नीयत से गाड़ी के दरवाजे भी खोल दिए और उनको नीचे उतरने को कहा। विजिलेंस टीम की मदद से वह बड़ी मुश्किल से गांव से बाहर निकल सके। कार्यकारी कोतवाली प्रभारी सुखपाल सिंह मान ने बताया कि अवर अभियंता ने तहरीर में बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से सहमी हुई हैं। तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed