{"_id":"6a4a5dcc7bea5bf14a028d16","slug":"accusation-of-swindling-under-the-pretext-of-a-work-visa-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1010704-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वर्क वीजा के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वर्क वीजा के नाम पर तीन लाख रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन कलां गांव निवासी अजय कुमार ने चंडीगढ़ स्थित ट्रू पर्रूज इमिग्रेशन एजेंसी पर तीन लाख रुपये ठगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीजीपी को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित अजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब दो साल पहले उसे ट्रू पर्रूज इमिग्रेशन एजेंसी से फोन आया था। एजेंसी के कर्मचारियों ने उन्हें विदेश भेजने का प्रलोभन देकर सेक्टर 9-सी, चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय पर बुलाया। वहां मौजूद यतेंद्र नामक व्यक्ति ने बातों में फंसाकर उनसे अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये ऐंठ लिए। इनमें से कुछ भुगतान ऑनलाइन और कुछ नकद लिए गए।
पीड़ित अजय कुमार का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसके पैसे वापस किए गए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी यतेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया एजेंसी का कर्मचारी कहता है कि पैसे वापस नहीं मिलेंगे और अगर कहीं शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़ित ने डीजीपी से मामले में हस्तक्षेप कर एजेंसी के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने और पैसे वापस दिलवाने की मांग की है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।