{"_id":"6a6110a8c10d5115850ac336","slug":"accused-arrested-for-life-threatening-attack-on-mining-agency-employees-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1024606-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: माइनिंग एजेंसी के कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: माइनिंग एजेंसी के कर्मचारियों पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनिंग एजेंसी के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने और एजेंसी के वाहन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर देने के मामले मेें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
माइनिंग एजेंसी के फील्ड टीम इंचार्ज तेजा साईं राजू निवासी नागार्जुन नगर सत्तेनपल्ली जनपद पलनाडू आंध्र प्रदेश ने तहरीर में बताया था कि 13 जुलाई को सुबह के समय चेकिंग के दौरान खनन की दो ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ने पर आरोपी दीपक चैहान निवासी रायसी ने उन्हें धमकी दी थी। इसके बाद शाम करीब 5 बजे भी उन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पकड़ी थी। ट्रैक्टर - ट्राॅली को वजन कराने के लिए ले जाते समय मुंडाखेड़ा गांव के पास चालक ने ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया।
ट्रैक्टर - ट्राॅली का पीछा कर उसे रोकने के दौरान यहां मौजूद लोगों ने उनके वाहन पर लाठी-डंडों और ईंट पत्थर से हमला कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्हें और वाहन चालक दीप सिंह को वाहन के बाहर खींचकर लाठी-डंडे और लोहे की राॅड से पिटाई की गई। तहरीर पर आरोपी दीपक चौहान निवासी रायसी और शाहरुन निवासी ग्राम खेड़ी खुर्द और तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार रात पुलिस टीम ने एक ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी दीपक निवासी रायसी, शाहरुन निवासी खेड़ी खुर्द, रामू निवासी कंकरखाता और हरविंद्र निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।