{"_id":"6a6f830f723dda614c0fd332","slug":"shiv-bhakt-injured-in-bike-collision-at-narsan-border-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1033217-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर बाइकों की भिड़ंत में शिवभक्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नारसन बॉर्डर पर बाइकों की भिड़ंत में शिवभक्त घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहा एक शिवभक्त नारसन बॉर्डर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एंबुलेंस आने तक प्राथमिक उपचार देकर मानवता का परिचय दिया।
मेरठ के मोहनपुरी निवासी जगदीश बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। नारसन बॉर्डर के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जगदीश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने घायल शिवभक्त को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने तक पुलिसकर्मियों ने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जिससे घायल को तत्काल राहत मिली। बाद में उसे आगे के उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ सेवा का दायित्व भी पूरी निष्ठा से निभा रही है।