फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Boy injured in house roof collapse referred to a higher center

Roorkee News: मकान की छत गिरने से घायल बालक हायर सेंटर रेफर

Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Boy injured in house roof collapse referred to a higher center
अकबरपुर ऊद गांव में बारिश के दौरान एक मकान की छत गिर जाने से घायल छह वर्षीय बालक का हायर सेंटर में उपचार चल रहा हैै। परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की गई है। प्रशासन के कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

लक्सर तहसील के अकबरपुर ऊद गांव निवासी मांगेराम और उनके परिजन 30 जुलाई को परिजन के साथ घर में सो रहे थे। बारिश के बीच उनके मकान की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आकर मांगेराम, उनका बेटा राजकुमार पुत्रवधू वर्षा और राजकुमार का छह वर्षीय बेटा विनायक घायल हो गए थे। विनायक को अधिक चोट आने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

वहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोट आई है। भीम आर्मी जयभीम के पूर्व प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान अर्जुन सैनी ने बताया कि बच्चे को गंभीर चोट आई है। हायर सेंटर में उसका उपचार चल रहा है। वहीं, राजस्वकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि परिजन फिलहाल बच्चे के उपचार के लिए देहरादून में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed