{"_id":"6a6113958c9e57d7290df484","slug":"accused-arrested-with-50-kg-of-animal-meat-and-equipment-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1024612-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 50 किलो पशु मांस और उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 50 किलो पशु मांस और उपकरणों के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टांडा भन्हेड़ा गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी के एक मामले का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 50 किलो गोमांस, पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया। उसके तीन अन्य साथी अंधेरे और घने खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
21 जुलाई की रात में पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान हैदरी चौक पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि गांव में नसीम के खेत में कुछ लोग मिलकर पशु कटान कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम चकरोड पर पहुंची। वहां से करीब 200 मीटर आगे बढ़ने पर एक खेत में मोबाइल की रोशनी जलती हुई दिखाई दी जहां पशु कटान को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस की आहट और कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद चारों आरोपी खेतों में भागने लगे।
पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए दौड़कर उनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम साजिद निवासी ग्राम भन्हेड़ा, थाना मंगलौर बताया। वहीं, अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने वाले तीन अन्य आरोपियों की पहचान एजाज, भूरा तेल्ली व नसीम निवासीगण भन्हेडा, थाना मंगलौर के रूप में हुई। घटनास्थल की तलाशी और निरीक्षण के दौरान पुलिस ने करीब 50 किलो गोमांस, सफेद रंग की खाल के साथ चार पाए और खुर एवं पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्साधिकारी मंगलौर, डॉ. अमित पंवार को मौके पर बुलाया गया। रात करीब 23.00 बजे मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी ने मांस का बारीकी से निरीक्षण कर पुष्टि की कि बरामद मांस गोवंशीय है। पशु मांस को मौके पर ही गड्ढा खोदकर, अम्लीय छिड़काव कर पूर्ण सावधानी के साथ जमीन में दबा दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए मुख्य आरोपी साजिद और अन्य फरार आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।