सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegation of sexual assault on a girl who went out of the house to play

Roorkee News: घर के बाहर खेलने गई बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Allegation of sexual assault on a girl who went out of the house to play
विज्ञापन
क्षेत्र में नाबालिग के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर खेलने गई बच्ची को जबरन खेत में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया गया। बच्ची की मां ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जून की दोपहर के समय उनकी बेटी घर के बाहर खेलने के लिए गई थी। खेलते हुए वह गांव राजकीय विद्यालय के समीप चली गई। आरोप है कि गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को जबरन खेत में ले गया। वहां आरोपी ने उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसकी मौसेरी बहन उसे तलाशते हुए वहां आ गई। बच्ची उसे खेत के बाहर मिली। वह उसे घर लेकर आई। घर आकर बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायत की। परिजन ने गांव के युवक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed