सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   People remained firm at the protest site and put up posters highlighting the MP's alleged disappearance

Roorkee News: धरने पर डटे रहे लोग, सांसद की कथित गुमशुदगी के पोस्टर लगाए

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
People remained firm at the protest site and put up posters highlighting the MP's alleged disappearance
विज्ञापन
पनियाला रोड स्थित शिवपुरम एवं आसपास की कॉलोनियों में जल निकासी और सड़क निर्माण के लिए धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरनारत लोगों ने लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की कथित गुमशुदगी के पोस्टर आजाद नगर चौक से पनियाला रोड तक विभिन्न स्थानों पर चस्पा कर विरोध जताया। धरनास्थल पर पहुंचे दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल करीब डेढ़ घंटे बैठे और समस्याएं सुनते रहे। उन्होंने कहा कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर वार्ता चल रही है और जल्द ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा। धरनारत लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान क्षेत्र में गंभीर जलभराव की स्थिति बन जाती है जिससे हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बारिश शुरू होने से पहले नाले की खुदाई और सड़क निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। उनका कहना है कि जब तक काम शुरू नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। देशराज कर्णवाल और पार्षद अनुराग त्यागी ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि मंगलवार से जेसीबी मशीनों के माध्यम से नाले की खोदाई का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। धरना संचालक सतीश शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री, सांसद, रुड़की, झबरेड़ा और कलियर के विधायकों और मेयर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, कांग्रेस नेता विकास त्यागी, राजेश गोस्वामी, जितेंद्र सैनी, सुल्तान सैनी, नरेंद्र सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह नेगी, रमेश पवार, राजेंद्र जुयाल, चंद्रभान, रमेश सिंह, कमल, चंद्र प्रकाश शर्मा, अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed