सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   One accused arrested for theft from factory

Roorkee News: फैक्टरी से चोरी में एक आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for theft from factory
विज्ञापन
पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र की खाद्य फैक्टरी में हुई लाखों रुपये की चोरी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 2.45 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।

शनिवार को किशनपुर जमालपुर स्थित रासी न्यूट्री फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी के प्रतिनिधि रघुल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि चोरों ने बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री चोरी कर ली है। चोरों ने फैक्टरी से लाखों का सामान साफ कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए लिब्बरहेड़ी मंगलौर निवासी गोपाल उर्फ मोनू को धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed