{"_id":"6a54ee0e7d4c162eb00b0172","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-pm-awas-yojana-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1016872-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन वास्तविक गरीब और पात्र परिवारों की बजाय अपात्र लोगों को दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल और खंड विकास अधिकारी बहादराबाद से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य कच्चे मकानों में रहने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है लेकिन बहादराबाद ब्लॉक के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब दो दर्जन मकान आवंटित हुए हैं। जिन लोगों के नाम मकान की सूची में आए हैं उनमें से अधिकांश अपात्र लोग हैं।
ग्रामीण मेहरबान अली, दिलशाद, सलीम खान समेत अन्य लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता नहीं बरती गई। आरोप है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई अपात्र लोगों को योजना का लाभ दिए जाने की सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के चयन में पात्र परिवारों की अनदेखी की गई है जिससे उनमें रोष व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही खंड विकास अधिकारी बहादराबाद से भी शिकायत की है। खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जाएगी। अपात्र लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है तो उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा।