सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Anti-rabies vaccine runs out in Civil Hospital

Roorkee News: सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज टीका खत्म

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anti-rabies vaccine runs out in Civil Hospital
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में एक सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी बरकरार होने से अस्पताल पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 30 से 40 मरीज वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंचते हैं। इनमें ज्यादातर लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ही सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं।
Trending Videos




एक सप्ताह से ज्यादा समय से अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म हैं लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गई है। इससे एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी के कारण लोग मजबूरन बाहर के मेडिकल स्टोर से 320 से 400 रुपये तक के दामों में इंजेक्शन खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुत्ते के काटने पर अस्पताल पहुंचे रामपाल को एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं लग सका। इसके बाद वह पास के एक मेडिकल स्टोर से 380 रुपये में इंजेक्शन खरीदकर लाया। तब जाकर इंजेक्शन लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एंटी रेबीज इंजेक्शन के लिए विभागीय स्तर पर मांग भेजी हुई है। जल्द ही अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की खेप आने की संभावना है। - रवि धामा, फार्मेसी अधिकारी, सिविल अस्पताल, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed