{"_id":"69d6b1ded61ff4047106bc70","slug":"accused-of-assault-while-returning-from-engagement-ceremony-roorkee-news-c-5-1-drn1027-941946-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सगाई समारोह से लौटते समय मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सगाई समारोह से लौटते समय मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ निवासी गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पेड़ डाल रास्ता रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले मे तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ निवासी अंकित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 4 अप्रैल को अपने साथी लोकेश निवासी फूलगढ़, अनुज कुमार निवासी टिकोला मुजफ्फरनगर के महाराजनगर से रिश्तेदारी से सगाई समारोह से लौट रहे थे। जब वह दल्लावाला थाना खानपुर में रात लगभग 12 बजे पहुंचे तो रास्ते पर गाड़ी के सामने पेड़ डालकर उन्हें रोक लिया गया। मनोज निवासी फूलगढ़, थाना पथरी, अरुण निवासी नया महाराजनगर, मुजफ्फरनगर, मनोज नया गांव मुजफ्फरनगर व अज्ञात सात आठ लोगों ने लाठी डंडों से उनके साथ मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ की।
उन्होंने इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos