फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Assault on hospital manager and vandalism; case registered

Roorkee News: अस्पताल प्रबंधक से मारपीट और तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Jul 2026 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Assault on hospital manager and vandalism; case registered
निजी अस्पताल के प्रबंधक ने दल्लावाला गांव निवासी छह लोगों पर अस्पताल में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महेश्वरी गांव निवासी ईश्वरपाल सिंह की ओर से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि वह लक्सर - पुरकाजी मार्ग पर स्थित लक्सर हेल्थ केयर हाॅस्पिटल के प्रबंधक हैं। 30 सितंबर 2025 को शाम करीब पांच बजे सौरव निवासी ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर उनके हाॅस्पिटल में आया था। उसने प्रसव के लिए पत्नी को भर्ती कराने की बात कहीं।
विज्ञापन


कमजोरी और महिला की हालत को देखते हुए स्टाफ ने उन्हें भर्ती करने से मना करते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। सौरव ने अपने परिजन के आने की बात कही और अस्पताल के बाहर इंतजार करने लगा। रात करीब 10 बजे उसके परिजन व अन्य लोग वहां आए और महिला को भर्ती नहीं करने पर आक्रोशित होते हुए उनके और स्टाफ के साथ गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए आग लगाने की भी धमकी दी। बाद में कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी धमकी देते आ रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसपर उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सौरव, गोपाल, कपिल, विनोद, सोनू व सुरेंद्र निवासी ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed