{"_id":"6a83570046808ab6250d0274","slug":"attack-with-sharp-weapons-for-opposing-construction-on-the-road-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1044474-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रास्ते पर निर्माण का विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रास्ते पर निर्माण का विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक रास्ते में निर्माण का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर धारदार हथियार और लोहे की राॅड से हमला कर दिया। हमले में परिवार के चार लोग घायल हो गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
लक्सर कोतवाली के खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी गयूर की ओर से न्यायालय को प्रार्थनापत्र देकर बताया गया कि 29 दिसंबर 2025 को उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी आम रास्ते की भूमि पर निर्माण कर रहे थे। उन्होंने और उनके परिजन ने इसका विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गए।
हाथ में तबल, पाठल, लोहे की राॅड लेकर उनके घर में घुस आए और उनके व उनके परिजन पर हमला कर दिया। हमले में वह और उनके परिवार के जावेद, अब्दुल रहमान व आमिर घायल हो गए। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसपर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी अनीस, जाबिर, जाकिर, अतीक, सुलेमान, मसूद, नासिर, भूरी व नसीमा निवासी खड़ंजा कुतुबपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।