फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers outraged over the deletion of 234 voters' names

Roorkee News: 234 मतदाताओं के नाम काटे जाने पर भड़के ग्रामीण

Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over the deletion of 234 voters' names
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में एसआईआर प्रक्रिया के तहत 234 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मतदाता सूची से नाम हटाने के दौरान कई जीवित लोगों को मृत दर्शाया गया है जबकि गांव में रह रहे कुछ लोगों को यहां का निवासी नहीं बताते हुए पलायन कर चुके लोगों की श्रेणी में डाल दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार दोपहर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपम रावत गांव पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 162 और 163 पर कुल 234 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। आरोप है कि इनमें कुछ मतदाताओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि कुछ के बारे में गांव में निवास नहीं करने की रिपोर्ट लगाई गई है। ग्रामीणों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पूर्व ग्राम प्रधान ताहिर हसन, ग्राम प्रधान इस्तकार, सलीम खान, मेहरबान, गुलजार, दिलशाद, संदीप सैनी, यूनुस, मुजम्मिल, सलमान, शाहिद, मोहम्मद, यूसुफ, परवेज आदि ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा किस आधार पर किया गया, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपम रावत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि गलत तरीके से किसी भी मतदाता का नाम नहीं काटा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बूथ संख्या 162 और 163 पर 234 वोट काटे जाने का मामला उनके संज्ञान में आया है। बहुत जल्द हरिद्वार के जिलाधिकारी से मुलाकात कर इस मामले को उनके संज्ञान में लाया जाएगा और मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बने रहना लोकतांत्रिक अधिकार है और किसी भी प्रकार की गलत रिपोर्टिंग की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed