फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Awadh-Assam and Sealdah Express trains will run via a diverted route

Roorkee News: परिवर्तित मार्ग से चलेंगी अवध-असम और सियालदह एक्सप्रेस

Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Awadh-Assam and Sealdah Express trains will run via a diverted route
मुरादाबाद - बरेली रेलखंड पर ट्रैक टैपिंग और अनुरक्षण कार्य के कारण 7 अगस्त तक ट्रैफिक ब्लाॅक के कारण ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ेगा। इस दौरान अलग-अलग दिनों में ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर और नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। इनमें लक्सर और रुड़की रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि 16 जुलाई से 7 अगस्त के बीच 18, 28 जुलाई और दो अगस्त को छोड़कर 20 ट्रैफिक ब्लाॅक लिए जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चरणबद्ध होने वाले कार्यों के दौरान गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़ - डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को 23, 29, 31 जुलाई और 4 व 6 अगस्त को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान रामपुर जंक्शन और बरेली जंक्शन में ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। ट्रेन को बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी - कोलकाता एक्सप्रेस भी इन्हीं तारीखों में रामपुर जंक्शन, मिलक, कलक्टरगंज और बरेली जंक्शन के बजाय बरेली कैंट पर ठहरेगी। गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी - हावड़ा एक्सप्रेस 23 जुलाई और 6 अगस्त, गाड़ी संख्या 15654 जम्मूतवी गुवाहटी एक्सप्रेस 31 जुलाई, गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी - भागलपुर एक्सप्रेस 4 अगस्त, गाड़ी संख्या 22454 मेरठ सिटी - लखनऊ एक्सप्रेस 1, 5 और 7 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 90 मिनट की देरी से चलेंगी ट्रेनें
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि कार्य के कारण गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा - अमृतसर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर - सहरसा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 55301 मुरादाबाद - लालकुआं पैसेंजर, गाड़ी संख्या 14603 नौतनवा - अमृतसर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 55301 मुरादाबाद - लालकुआं पैसेंजर, गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली - बनारस एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20506 नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर - सहरसा एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग - अलग तारीखों में मार्ग में 30 से 90 मिनट तक नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed