फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Banjarawala's culvert was not built, it broke three years ago

Roorkee News: नहीं बना तीन साल पहले टूटा बंजारावाला का रपटा

Sun, 26 Jul 2026 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Banjarawala's culvert was not built, it broke three years ago
क्षेत्र के ग्राम बंजारावाला के पास नदी पर बना रपटा तीन वर्षों से क्षतिग्रस्त है लेकिन अब तक उसके पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों को भी रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार वर्षा के दौरान नदी के तेज बहाव में रपटा क्षतिग्रस्त हो गया था। यह मार्ग गांव को सीधे नेशनल हाईवे और देहरादून मार्ग से जोड़ता था। रपटा टूटने के बाद अब ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब 13 किलोमीटर लंबा अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले जहां लोग कुछ ही मिनटों में गणेशपुर हाईवे पहुंच जाते थे वहीं अब उन्हें बिहारीगढ़ होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। रपटा क्षतिग्रस्त होने का सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। खेतों तक पहुंचने, फसल और कृषि उपकरणों के आवागमन में समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण संजू सैनी, शाकिर अली, मुस्तफा, शौकीन, मुकेश प्रधान सैनी, राजन सैनी, मास्टर संदीप और रोहित कुमार ने प्रशासन से जल्द रपटा निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हर बरसात में समस्या और गंभीर हो जाती है लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed