सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bhagwanpur police nab vehicle theft gang; 12 bikes recovered

Roorkee News: भगवानपुर पुलिस ने दबोचा वाहन चोर गिरोह, 12 बाइक बरामद

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Bhagwanpur police nab vehicle theft gang; 12 bikes recovered
विज्ञापन
भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर 11 और दूसरे पर 02 मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान करीब 300 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सीमावर्ती जनपदों से सूचनाएं जुटाई गईं। पुलिस ने पिछले पांच वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन और पूछताछ की। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों की जेलों और थानों से जानकारी जुटाई गई जिससे गिरोह तक पहुंचने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 जून को चेकिंग अभियान के दौरान खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर तीन संदिग्ध युवकों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पुलिस ने कुलदीप सैनी निवासी अम्बेहटी थाना नकुड़, कुलदीप कुमार निवासी दादनौर थाना नकुड़ तथा मुनव्वर निवासी कुंडाकला थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर बताए। इनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिलों समेत कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड से हिमाचल तक फैला था चोरी का नेटवर्क

बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल और हिमाचल प्रदेश के बद्दी से चोरी हुई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
चोरी, लूट समेत कई संगीन धाराओं में दर्ज हैं केस

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि आरोपी कुलदीप सैनी के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं कुलदीप कुमार के खिलाफ भी दो आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। तीसरे आरोपी मुनव्वर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और बरामद वाहनों के संबंध में विभिन्न राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed