फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bike rider killed, two injured in road accident on Mangalore Highway

Roorkee News: मंगलौर हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sun, 12 Jul 2026 04:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 12 Jul 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured in road accident on Mangalore Highway
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की अस्पताल भिजवाया
विज्ञापन

मंगलौर। लिब्बरहेड़ी स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हाईवे पर तीन वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भिजवाया। कोतवाली मंगलौर से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को 112 के जरिये पुलिस को हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिली। उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां एक पिकअप, कार और ए बाइक दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। हादसे में बाइक सवार दिल्ली के वजीराबाद निवासी कृष्णकांत सोनी (40), राकेश (30) और अल्टो कार चालक शिशपाल (32) निवासी सरधना, मेरठ घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों को रुड़की अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल कृष्णकांत सोनी को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मंगलौर पुलिस उपाधीक्षक अभिनय चौधरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को क्रेन की मदद से कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed