फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Birth Certificate Found to be Forged During Civil Hospital Verification

Roorkee News: सिविल अस्पताल की जांच में फर्जी निकला जन्म प्रमाणपत्र

Thu, 29 Oct 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 29 Oct 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Birth Certificate Found to be Forged During Civil Hospital Verification
अधिकारियों ने प्रमाणपत्र के एआई या अन्य तकनीकी माध्यम से तैयार किए जाने की आशंका जताई
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में पासपोर्ट कार्यालय से जांच के लिए आए दस्तावेज, हुआ खुलासा
रुड़की। विदेश जाने की चाह में पासपोर्ट बनवाने के लिए जमा कराए गए जन्म प्रमाणपत्र की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है। बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित पासपोर्ट कार्यालय से सत्यापन के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजे गए जन्म प्रमाणपत्र की जांच की गई तो अस्पताल के अभिलेखों में उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। जांच के दौरान प्रमाणपत्र के प्रारूप में भी गड़बड़ी सामने आई। अधिकारियों ने प्रमाणपत्र के एआई या अन्य तकनीकी माध्यम से तैयार किए जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून पासपोर्ट कार्यालय की ओर से प्रेम ठाकुर के नाम से जारी जन्म प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए सिविल अस्पताल स्थित प्रमाणपत्र केंद्र भेजा गया था। प्रमाणपत्र में जन्मतिथि वर्ष 1978 दर्ज थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने जब प्रमाणपत्र पर दर्ज विवरण और संख्या का मिलान अभिलेखों से किया तो उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके बाद प्रमाणपत्र की प्रामाणिकता पर सवाल उठे और जांच में उसे फर्जी पाया गया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि देहरादून पासपोर्ट कार्यालय से जन्म प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए आया था। प्रमाणपत्र पर वर्ष 1978 की जन्मतिथि दर्ज थी, लेकिन उस समय इस प्रारूप में प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जाते थे। अस्पताल के अभिलेखों में भी प्रमाणपत्र का विवरण नहीं मिला। उन्होंने बताया कि जांच में प्रमाणपत्र एआई या अन्य तकनीकी माध्यम से तैयार किया गया प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed