फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Candlelight march in Manglaur in protest against the lathi-charge

Roorkee News: लाठीचार्ज के विरोध में मंगलौर में कैंडल मार्च

Sat, 25 Jul 2026 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Candlelight march in Manglaur in protest against the lathi-charge
दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार देर शाम मंगलौर में विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। नगर पालिका परिषद प्रांगण से शुरू होकर लंढौरा रोड होते हुए बस स्टैंड पर संपन्न हुए इस मार्च में सैकड़ों छात्र, युवा और नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। सभा को संबोधित करते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि छात्रों की आवाज को डंडे के जोर पर दबाना सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीति को दर्शाता है। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संविधान ने सभी को दिया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी, पूर्व अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, संजीव प्रधान, शाह वकार चिश्ती, जुल्फिकार अख्तर, मोनू प्रधान, सुमित पंवार, फरमान खान, मोहम्मद अहसान और शहजाद परवेज नंबरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed