फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Death threat issued; report filed

Roorkee News: जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 07:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Death threat issued; report filed
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव निवासी जोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि अगस्त 2025 में वह झबरेड़ा क्षेत्र के लाठरदेवा गांव में किसी काम से गया था। जब वह झबरेड़ा थाना क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव के पास पहुंचा तो नन्हेड़ा गांव के निवासी श्याम सिंह व सुनील ने उनको रोक लिया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर भीड़ जमा होने से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे। उसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए न्यायालय ने प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed