फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand for withdrawal of user charges intensifies, trade board warns corporation

Roorkee News: यूजर चार्ज वापस लेने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने निगम को चेताया

Sun, 26 Jul 2026 12:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 26 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demand for withdrawal of user charges intensifies, trade board warns corporation
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने शनिवार को नगर निगम रुड़की के मुख्य नगर आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों पर लगाए गए यूजर चार्ज को तत्काल समाप्त करने की मांग की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से जबरन यूजर चार्ज थोपकर व्यापारियों और नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल की ओर से पूर्व में भी मुख्य नगर आयुक्त और मेयर को कई पत्र भेजकर यूजर चार्ज समाप्त करने का अनुरोध किया गया था लेकिन अब तक इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री नवीन गुलाटी ने कहा कि नगर निगम को भवन कर के रूप में पहले से ही कर दिया जा रहा है जिसके बदले सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है। ऐसे में अलग से यूजर चार्ज वसूलने का कोई औचित्य नहीं बनता।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयोजक रामगोपाल कंसल ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद से अब तक सफाई व्यवस्था और कूड़ा उठान की व्यवस्था में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। पहले जैसी सेवाएं ही आज भी मिल रही हैं इसलिए अतिरिक्त शुल्क लेना न्यायसंगत नहीं है। महानगर अध्यक्ष धीर सिंह ने कहा कि नगर निगम को वर्ष में एक बार भवन कर के रूप में कर लेना चाहिए और बार-बार नए शुल्क लगाकर जनता व व्यापारियों को परेशान नहीं करना चाहिए।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि यूजर चार्ज को जल्द समाप्त नहीं किया गया तो प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड नगर निगम का घेराव करेगा और आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापारी अब यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करेंगे। ज्ञापन देने वालों में महानगर महामंत्री कविस मित्तल, आकाश गोयल, वसीम राजा, विकास बंसल, अंकित कलर, संजय कश्यप, रोहित कलर, मनोज मेहरा, राजकुमार मित्तल, राजीव गुलाटी, अश्वनी भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed