{"_id":"6a6509a8fb5855071109eec7","slug":"surge-in-demand-during-kanwar-yatra-prices-of-everything-from-flour-to-fruits-have-risen-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1026897-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कांवड़ यात्रा में बढ़ी मांग, आटे से लेकर फल तक महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कांवड़ यात्रा में बढ़ी मांग, आटे से लेकर फल तक महंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने का असर बाजार पर पड़ने लगा है। आटे से लेकर सेब और केले तक महंगे हो गए हैं।
कारोबारियों के अनुसार पिछले पांच दिनों में आटे के दाम दो से पांच रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। पांच किलो आटे का जो पैकेट 160 में आता था जो अब 170 में आ रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाला सेब 200 रुपये प्रति किलो से अधिक में बिक रहा है। जो पहले 180-200 रुपये प्रति किलो था वो अब 250 रुपये पहुंच गया है। केले की कीमत भी 60 से 70 रुपये प्रति दर्जन तक पहुंच गई है।
आने वाले दिनों में केले का भाव 100 रुपये तक पहुंच सकता है। दुकानदारों का कहना है कि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ और भंडारों की वजह से मांग बढ़ने लगती है। फल एवं किराना व्यापारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि थोक मंडियों से ही सामान महंगा आ रहा है। मांग अधिक होने के कारण कीमतों में बदलाव हो रहा है। वहीं दुकानदार सलीम खान का कहना है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ी है लेकिन बढ़ी हुई लागत के कारण पुराने दाम पर सामान बेचना संभव नहीं है। ग्राहक कीर्ति ने कहा कि रोजमर्रा के सामान के साथ फलों के दाम बढ़ने से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं राजेश का कहना है कि त्योहार और कांवड़ यात्रा के समय हर साल कीमतें बढ़ती हैं लेकिन इस बार बढ़ोतरी अधिक महसूस हो रही है। बाजार में फल अभी से महंगे होने लगे हैं।