सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Demand made to officials to free Dargah properties from encroachment

Roorkee News: अधिकारियों से की दरगाह की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने की मांग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Demand made to officials to free Dargah properties from encroachment
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक की संपत्तियों पर अवैध कब्जे को लेकर नगर पंचायत कलियर की पूर्व सभासद आसमा परवीन ने तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर दरगाह की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने एवं पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि दरगाह का एक पूर्व कर्मचारी लंबे समय से दरगाह की करोड़ों रुपये की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। पूर्व सभासद का कहना है कि संबंधित व्यक्ति को पूर्व में गंभीर मामलों में कार्रवाई के बाद सेवा से हटाया जा चुका है। इसके बावजूद वह दरगाह की संपत्तियों पर कथित कब्जा बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि संबंधित व्यक्ति दरगाह के एक मकान में भी अनाधिकृत रूप से निवास कर रहा है। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। आसमा परवीन ने प्रशासन से मांग की कि दरगाह की संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाया जाए। संबंधित मकान को खाली कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे दरगाह प्रशासन की छवि प्रभावित होने के साथ कानून व्यवस्था संबंधी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। मामले की शिकायत की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed