पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Doctors and Chartered Accountants Honored in Roorkee

Roorkee News: रुड़की में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को किया सम्मानित

Wed, 01 Jul 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 01 Jul 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Doctors and Chartered Accountants Honored in Roorkee
रुड़की। भारत विकास परिषद् अविरल गंगा की ओर से चिकित्सक और चार्टर अकाउंटेंट दिवस पर शहर के चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मानित किया गया। शाखा पदाधिकारियों ने डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. अंकुर सैनी, डॉ. यथार्थ गोयल, डॉ. व्रती गोयल, डॉ. आदित्य गुप्ता, सीए सतीश शर्मा, सीए निधि सैनी और सीए सारिका अग्रवाल के क्लीनिक और कार्यालय पहुंचकर अंगवस्त्र व पौधे भेंट किए व समाज और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की सराहना की। शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने-अपने क्षेत्र में समाज को स्वस्थ, सशक्त और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना परिषद् की ओर से समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रयास है। इस अवसर पर प्रीति अग्रवाल, नीरज मित्तल, पीयूष गर्ग, सुगंध जैन, नीता मित्तल, रमा गुप्ता, अंजलि गर्ग, सविता सिंह, राधेश्याम गुप्ता, नीलम मधोक, अरुणा मित्तल, नीलम शर्मा, ऋषिपाल सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed