पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man from Saharanpur died in a collision between a tractor-trolley and a bike

Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में सहारनपुर के युवक की मौत

Wed, 01 Jul 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 01 Jul 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
A young man from Saharanpur died in a collision between a tractor-trolley and a bike
सड़क दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को घटनास्थल पर छोड़कर भागा चालक
विज्ञापन

मंगलौर। गुरुकुल झबरेड़ा रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल के पास सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया।


पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 9:39 बजे सूचना मिली कि गुरुकुल नारसन के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हुई है। सूचना मिलते ही नारसन चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल सड़क पर मृत पड़ा था। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर युवक की पहचान सोनू निवासी ग्राम खुर्द, जनता रोड, सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed