सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight lakhs cheated by luring to double the profits

Roorkee News: मुनाफा दोगुना करने का लालच देकर आठ लाख ठगे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Eight lakhs cheated by luring to double the profits
विज्ञापन
कम समय में रकम दो गुना करने और भारी मुनाफा देने का झांसा देकर एक निजी कंपनी ने उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों लोगों को करोड़ों रुपये की चपत लगा दी। ज्वालापुर स्थित कंपनी के संचालकों पर 8.5 लाख की धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगा है। मंगलौर निवासी एक पीड़ित की शिकायत पर अब न्यायालय जेएम प्रथम रुड़की ने मामले का संज्ञान लिया है।
Trending Videos


मंगलौर कस्बे के मोहल्ला टोली निवासी शादाब ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ज्वालापुर सराय स्थित सेनेमी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। सितंबर 2024 में कंपनी के एजेंटों ने शादाब के घर आकर निवेश पर मोटा मुनाफा देने का दावा किया। इसके बाद शादाब ने 8.5 लाख रुपये का चेक कंपनी को दिया। कंपनी ने निवेशकों को 16 महीने तक कुल जमा राशि का 16 प्रतिशत हिस्सा हर महीने देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुरुआत के तीन महीने मोबाइल बैंकिंग के जरिये कुछ किश्तें भेजी गई ताकि निवेशकों का भरोसा जीता जा सके। इसके बाद कंपनी के प्रोपराइटर अमित कुमार गौतम, उसकी पत्नी वंदना और अन्य साथियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए व निवेशकों से संपर्क काट दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अन्य निवेशकों के साथ ज्वालापुर स्थित कंपनी के दफ्तर पहुंचा तो वहां मौजूद अमित, वंदना, अभिषेक, विजय, मुकर्रम और सोनू ने उनके साथ गाली-गलौज की।

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इस गिरोह ने केवल उससे ही नहीं बल्कि असलम, उस्मान, गुलजार, विनित गुप्ता समेत जिले के 50 से अधिक लोगों से लाखों रुपये निवेश कराए हैं। अनुमान है कि कंपनी ने उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में करीब 70 करोड़ रुपये की जालसाजी की है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने सात अक्तूबर 2025 को मंगलौर कोतवाली और नौ को एसएसपी हरिद्वार को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।



हार मानकर अब पीड़ित ने न्यायालय से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी अमित कुमार गौतम, वंदना गौतम, अभिषेक, विजय, मुकर्रम और सोनू संचालक, एजेंट, सेनेमी कंसल्टिंग प्रा.लि. के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed