सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fertilizer distribution started on the orders of the Sugarcane Commissioner

Roorkee News: गन्ना आयुक्त के आदेश पर खाद वितरण शुरू

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer distribution started on the orders of the Sugarcane Commissioner
विज्ञापन
खाद वितरण पर रोक लगाए जाने के मामले में आखिरकार विभाग की नींद खुली है। बुधवार को गन्ना आयुक्त के आदेश पर गन्ना समिति ने किसानों के लिए खाद वितरण को नकद बिक्री के लिए शुरू करा दिया।
Trending Videos




पिछले दिनों लक्सर गन्ना विकास समिति में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव नितिन उर्फ नीलू के नेतृत्व में खाद से लदा एक ट्रक पकड़ा था। किसान नेताओं का कहना था कि यह ट्रक सहारनपुर क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था और इसकी कालाबाजारी की जा रही है। किसानों के हंगामा करने के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया था। समिति सचिव सूरजभान सिंह ने विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में समिति के डॉयरेक्टर अखिल पंवार ने भी लक्सर कोतवाली में एक कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला गन्ना आयुक्त त्रिलोक सिंह मार्तोलिया की जानकारी में आते ही उन्होंने नकद और ऋण सीमा पर खाद बिक्री पर तुरंत रोक लगा दी थी। मंगलवार को खानपुर क्षेत्र के कई किसान लक्सर गन्ना समिति पहुंचे थे लेकिन जहां से खाद का वितरण होने था वहां ताला मिला था कुछ देर नाराजगी जताने के बाद किसान बैरंग लौट आए थे।



समिति के गोदाम पर ताला लगा देख भड़के किसान नामक शीर्षक से समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लक्सर गन्ना समिति सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि फिलहाल गन्ना आयुक्त के निर्देश पर एक किसान को नकद पैसे देने पर पांच बोरे खाद के दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी ऋण सीमा पर खाद उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद उसे उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। उच्चाधिकारियों की स्वीकृति के बाद ही ऋण सीमा पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा। क्षेत्रीय किसान वचन सिंह, अश्विनी तंवर, नरेंद्र चौधरी, कलम सिंह, रहतू सिंह और संदीप कुमार आदि का कहना है कि अब किसान नकद पैसे से ही खाद खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि गन्ना आयुक्त के इस आदेश से किसानों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed