{"_id":"69e919f2daa869e7ef00aa7c","slug":"remove-encroachments-from-the-land-of-chak-road-and-drainage-drain-roorkee-news-c-5-1-drn1027-953286-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चकरोड और निकासी नाले की भूमि से कब्जे हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चकरोड और निकासी नाले की भूमि से कब्जे हटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के अलावलपुर गांव के पास चकरोड और निकासी नाले की भूमि पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
लक्सर तहसील के अलावलपुर गांव के समीप मुसाहिदपुर मजरे में चकरोड और निकासी नाले की भूमि पर कुछ लोगों के अतिक्रमण कर पॉपुलर के पेड़ लगाने व कब्जा करने के संबंध में स्थानीय ग्रामीण ने प्रशासन को शिकायत की थी। एसडीएम सौरभ असवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम ने भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश जारी किए थे। इस पर बुधवार को कानूनगो रमेशचंद और लेखपाल जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार और गोविंद कुमार की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद भूमि पर हुआ अतिक्रमण और कब्जों को हटा दिया गया। कानूनगो रमेशचंद ने बताया कि शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमीन से कब्जे और अतिक्रमण हटाया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X