{"_id":"6a3923dff34e3bb89d08f441","slug":"encroachments-resumed-as-soon-as-the-administrations-drive-halted-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1001169-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रशासन का अभियान थमते ही फिर होने लगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रशासन का अभियान थमते ही फिर होने लगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान मंद पड़ते ही नगर में एक बार फिर अतिक्रमण की स्थिति पहले जैसी होने लगी है। नगर के मेन बाजार, हरिद्वार मार्ग, गोवर्धनपुर मार्ग और रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण के कारण राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
मई के पहले सप्ताह में प्रशासन ने नगर में गोवर्धनपुर मार्ग और आरओबी के नीचे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को एक सप्ताह में स्वयं अतिक्रमण हटाने या कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेश पर जनपद भर में चले अभियान के दौरान प्रशासन ने नगर के मेन बाजार, सुल्तानपुर, गोवर्धनपुर मार्ग आदि इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन अभियान मंद पड़ते ही नगर में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति पहले जैसी होने लगी है।
नगर के मेन बाजार, गोवर्धनपुर मार्ग, आरओबी के नीचे रेहड़ी, फड़ खोखे के अलावा निर्माण सामग्री और वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आरओबी के नीचे और बालावाली तिराहे पास सड़क पर अतिक्रमण से स्थानीय निवासी भी परेशान हैं। स्थानीय निवासी राकेश, अरुण, आकाश, कृष्णा के अनुसार, प्रशासन की कार्रवाई से कुछ समय के लिए राहत मिली थी लेकिन अब दोबारा अतिक्रमण होने से स्थिति पहले जैसी हो रही है। प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि आमजन को परेशानी न हो। वहीं, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।