{"_id":"6a392382662315c619070850","slug":"roorkee-fire-station-is-short-of-weapons-in-the-fight-against-fire-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1001167-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आग से जंग में रुड़की फायर स्टेशन के हथियार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आग से जंग में रुड़की फायर स्टेशन के हथियार कम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औद्योगिक और तेजी से विस्तार कर रहे रुड़की शहर में अग्निशमन विभाग संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। एक ओर जहां स्टेशन में सेकंड ऑफिसर का पद लंबे समय से खाली है। वहीं पुरानी बड़ी दमकल के नीलाम होने के बाद विभाग नई गाड़ी मिलने का इंतजार कर रहा है।
फायर स्टेशन में कुल 24 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में केवल 14 फायरकर्मी ही तैनात हैं। कर्मचारियों की कमी के बावजूद विभाग शहर और आसपास के क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। लीडिंग फायरमैन के चारों स्वीकृत पदों पर तैनाती है लेकिन अन्य पदों पर कमी बनी हुई है। रुड़की फायर स्टेशन के पास पहले दो बड़ी और एक छोटी दमकल गाड़ी थी।
इनमें से एक बड़ी गाड़ी अत्यधिक पुरानी और जर्जर हो चुकी थी जिसे करीब तीन माह पहले नीलाम कर दिया गया। इसके बाद स्टेशन के वाहन बेड़े में कमी आ गई है। अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने बताया कि नई बड़ी दमकल गाड़ी की मांग शासन को भेजी जा चुकी है और इसकी प्रक्रिया जारी है। विभाग को जल्द नई गाड़ी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी बड़ी आगजनी या आपदा की स्थिति में मंगलौर और भगवानपुर फायर स्टेशन से अतिरिक्त दमकल वाहन मंगाकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलौर कोतवाली में भी एक दमकल वाहन तैनात है जिससे जरूरत पड़ने पर सहयोग मिल जाता है।