फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers should get their outstanding payments along with interest

Roorkee News: किसानों के बकाया भुगतान की रकम ब्याज संग मिले

Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers should get their outstanding payments along with interest
कस्बे के मानकपुर-आदमपुर गांव में उत्तराखंड किसान मोर्चा की सभा का आयोजन किया गया। इसमें बकाया गन्ना भुगतान, स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध, नलकूपों के लिए फ्री बिजली देने व अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के गन्ने का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। इससे किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है लेकिन किसानों की बकाया भुगतान की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सरकार को किसानों के बकाया भुगतान की रकम ब्याज समेत दिलानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं गांवों में ऊर्जा निगम जबरन स्मार्ट बिजली मीटर लगा रहा है जिसका हर मोर्चे पर विरोध किया जाएगा। जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में किसानों को नलकूपों की बिजली फ्री मिलनी चाहिए जबकि कई प्रदेशों में किसानों को नलकूपों के लिए बिजली मुफ्त दी जा रही है। राजपाल सिंह ने कहा कि बिजली के घरेलू बिलों पर अतिरिक्त सरचार्ज लगाया जा रहा है और सरचार्ज हटवाने के लिए संगठन ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों से मिल कर समस्या का समाधान करवाएगा। मकर सिंह ने कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज करना घोर निंदनीय है। इस मौके पर पवन कुमार त्यागी, सुधीर चौधरी, आकिल हसन, राजेंद्र सिंह, प्रधान कुलवीर, धर्मेंद्र तेजवीर और प्रधान जगबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed