फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR against car driver for hitting bike

Roorkee News: बाइक को टक्कर मारने के मामले में कार चालक पर प्राथमिकी

Mon, 13 Jul 2026 07:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
FIR against car driver for hitting bike
मोहनपुरा ओवरब्रिज के पास बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

थाना पथरी क्षेत्र के धनपुरा उर्फ पदार्था निवासी चरण सिंह सैनी ने रुड़की कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 28 जून की रात करीब 10 बजे उनका पुत्र प्रभात कुमार बाइक से आकाशदीप कॉलोनी, कर्नल एन्क्लेव की ओर से आ रहा था। आरोप है कि रेलवे लाइन के पुल के पास मिलिट्री तिराहे की ओर से तेज गति से आई एचपी-33 नंबर की कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून रेफर किया गया। बाद में उसे मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित पिता के अनुसार प्रभात के पैर का ऑपरेशन हो चुका है लेकिन उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तथ्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed