{"_id":"6ae32d9ba902b155e708baf6","slug":"fir-registered-in-case-of-youth-death-in-road-accident-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-163312-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी
Thu, 29 Oct 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
26 अक्तूबर की रात हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय हुई थी मौत
लक्सर। लक्सर-बालावाली मार्ग पर बाणगंगा पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए निरंजनपुर गांव निवासी रबिन कुमार (30) की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के पिता रमेशचंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रमेशचंद के अनुसार, उनका बेटा रबिन कुमार 26 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे लंढौरा स्थित फैक्टरी से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे लक्सर सीएचसी पहुंचाया। रात करीब एक बजे सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में उसे रुड़की और फिर देहरादून रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। संवाद