सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire breaks out at an electronics shop on Haridwar Road

Roorkee News: हरिद्वार रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at an electronics shop on Haridwar Road
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में देर रात आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर बड़े हादसे को टाल दिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


अग्निशमन विभाग के अनुसार शनिवार रात 9:53 बजे सूचना मिली कि कोतवाली रुड़की क्षेत्र के हरिद्वार रोड स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर दुकान के भीतर आग धधक रही थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए एक हौज पाइप बिछाकर पंपिंग शुरू की और कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को आसपास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को भी दे दी गई। प्रारंभिक स्तर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अभियान में विपिन सिंह, विपिन सैनी, सुनील सिंह और देवेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed