{"_id":"6a63ba81b7c2a0fa1f0752ad","slug":"fraud-case-registered-regarding-the-sale-of-a-car-at-a-low-price-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1026177-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सस्ती कार दिलवाने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सस्ती कार दिलवाने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कॉलेज संचालक व प्रोफेसर के साथ सस्ती कार दिलवाने के नाम पर एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा शेख निवासी नावेद हैदर लाठरदेवा शेख में स्थित डिग्री कॉलेज का संचालक व सचिव है। नावेद हैदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि अक्तूबर में उसने अपने चाचा प्रोफेसर शहराज अली के लिए स्कॉर्पियो एन कार खरीदने का विचार बनाया था। एक व्यक्ति ने एक एजेंसी के कथित सेल्स मैनेजर से लाठरदेवा बुलाकर उसकी मुलाकात करवाई थी।
उसने कथित सेल्स मैनेजर को 25 हजार की रकम क्यूं आर कोड के जरिये भेजकर स्कॉर्पियो कार बुक करवा दी थी। इस दौरान कथित मैनेजर ने नावेद हैदर को बताया था कि कार को शोरूम कीमत से कम कीमत पर दिलवाया जाएगा लेकिन कार की डिलीवरी 15 फरवरी 2026 को मिलेगी। संचालक ने तहरीर में बताया कि कम कीमत में कार मिलने के चक्कर में वह उसके झांसे में आ गया।
उसने कार की कीमत की रकम कथित सेल्स मैनेजर के बताए बैंक खातों में तय समय सीमा में कई बार डलवाई थी। फरवरी से अब जुलाई का महीना आ गया है लेकिन वादी को अब तक न तो कार ही मिली और ना ही उसकी नौ लाख की रकम वापस मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।