{"_id":"6a665399d3aff0f75809a69d","slug":"husband-behind-bars-for-dowry-murder-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1027660-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज हत्या में सलाखों के पीछे पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज हत्या में सलाखों के पीछे पहुंचा पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह के करीब छह माह बाद एक विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
रावली महदूद ब्रह्मपुरी, सिडकुल निवासी लव कुमार ने रुड़की कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बहन रूपा ने करीब छह माह पहले अपनी पसंद से बेलड़ा गांव निवासी आकाश से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, 20 जुलाई की रात रूपा ने फोन कर बताया था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। अगले दिन वह परिजनों के साथ बेलड़ा पहुंचे थे। बताया गया कि ससुराल पक्ष उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। कोतवाली रुड़की पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर पति आकाश, ससुर विक्रम, सास सुनीता, जेठ विक्की, विकास, ननद लक्ष्मी, अमित और रॉबिन के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रविवार को मामले में पति आकाश को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट की पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।