फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Interstate vehicle theft gang busted; two arrested

Roorkee News: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Interstate vehicle theft gang busted; two arrested
स्थानीय पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न राज्यों और जिलों से चोरी की गई कुल 18 मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग और सर्विलांस का सहारा लिया। आरोपियों को दबोचने और सुराग जुटाने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे 521 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद इस शातिर गिरोह का सुराग हाथ लगा।
विज्ञापन


कोतवाल भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस खुलासे को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने अपने नाम सोनू व हसीन निवासी टांडा भनेड़ा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों से बरामद की गई कुल 18 मोटरसाइकिलों में से मंगलौर से 03, भगवानपुर से 03, कलियर से 02, झबरेड़ा से 02, देवबंद (सहारनपुर) से 01, मुजफ्फरनगर से 01, सलोनी, पानीपत (हरियाणा) से 01, रुड़की से 01 व अन्य स्थान से 04 बाइकें शामिल हैं। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। आरोपी सोनू के खिलाफ विभिन्न थानों में चार केस दर्ज हैं जबकि हसीन के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed