फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   man dies of snakebite

Roorkee News: सांप के डसने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Sun, 05 Jul 2026 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
man dies of snakebite
गाधारोणा गांव में शनिवार देर शाम सांप के डसने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने खेत में खाद डाल रहा था। तभी अनजाने में उसका पैर सांप पर पड़ गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गाधारोणा निवासी निजाम (22) शनिवार शाम करीब आठ बजे अपने खेत में खाद डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर सांप पर आ गया। सतर्क हुए सांप ने तुरंत निजाम के पैर में डस लिया। अपनी जान बचाने के लिए युवक ने तुरंत पैर पर पट्टी (बंद) बांधी और आनन-फानन में घर पहुंचा। परिजन युवक को गंभीर हालत में लेकर देहरादून के अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों ने बताया कि निजाम का रिश्ता लंढौरा निवासी एक युवती के साथ तय हो चुका था। परिवार में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। तीन महीने बाद ही निजाम की बारात जानी थी। युवक की असमय मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं और पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed