{"_id":"6a04d31f4a791b1fb0030d52","slug":"meritorious-students-and-teachers-honored-at-the-scholarship-ceremony-roorkee-news-c-5-1-drn1027-970788-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्रवृत्ति समारोह में मेधावियों और शिक्षिकाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्रवृत्ति समारोह में मेधावियों और शिक्षिकाओं का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा और गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति, पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मनीषा गुप्ता और पायल गोयल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार खंडेलवाल, सहायक प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जयचंद गोयल, सदस्य संदीप तिवारी, विजय महावर और नरेश कुमार गुप्ता ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय की नौ अध्यापिकाओं को बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक परिणाम देने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
प्रबंधन समिति ने उनके शिक्षण कार्य, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। वहीं 2025 में न्यूनतम अवकाश लेने वाली शिक्षिकाओं को विशेष कार्यनिष्ठा सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें अनु शर्मा, रितु यादव और पायल गोयल शामिल रही। कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक की उन छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिनकी वार्षिक उपस्थिति 95 से 98 प्रतिशत तक रही।
प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल ने कहा कि नियमितता और अनुशासन ही सफलता का आधार है। भारती अग्रवाल को विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने, प्रबंधन कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए ऑलराउंडर की उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।
Trending Videos